डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय ही नहीं वरन मिथिलांचल के प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट इन दिनों अपराधियों के लिए सेफ जॉन बन गया है। इतना ही नहीं अपराधियों के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं से छीन छोड के अलावे मारपीट की घटना भी आम हो गई है । खास बात यह है कि अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस के सामने भी मारपीट की घटना से बाज नहीं आ रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है ।

मिथिलांचल का प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट है जहां बिहार के विभिन्न इलाके ही नहीं बल्कि नेपाल तक से श्रद्धालु आते हैं एवं गंगा स्नान करते हैं। सावन के महीने में झमटिया गंगा धाम श्रद्धालुओं के लिए खास महत्व रखता है और श्रद्धालु यहां से जल लेकर समस्तीपुर थनेसर स्थान ,विद्यापति उगना महादेव सहित विभिन्न शिव मंदिरों में जलार्पण करते हैं । लेकिन अब इस पवित्र स्थल पर अपराधियों का बोलबाला हो गया है और अपराधी दिनदहाड़े कानून हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हैं।
तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी कांवरियो की पिटाई कर रहे हैं। तस्वीरों में दिख रहे अपराधी की पहचान नारेपुर बछवारा निवासी मनीष कुमार एवं उसके सहयोगियों के रूप में की गई है। गौरतलब है कि उक्त स्थल पर जिला प्रशासन के द्वारा जगह की संकीर्णता की वजह से फुटकर दुकान लगाने की पूरी तरह पाबंदी कर दी गई है एवं किसी प्रकार की अवैध उगाही बिल्कुल बंद कर दिया गया है।
बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन की मेल-जल से यहां पर जुआ, सट्टा एवं नशे के कारोबार सहित विभिन्न तरह के अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क