वीरपुर से मांसिक रूप से विक्षिप्त महिला लापता, पीड़ित पति ने थाना में दिया आवेदन

DNB Bharat

वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा बस स्टेंड चौक पर से एक 34 वर्षीय मांसिक रूप विछिप्त महिला हुई लापता।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरा बस स्टैंड चौक से एक 34 वर्षीय मांसिक रूप से विक्षिप्त महिला अचानक लापता हो गई है। परिजनों के द्वारा उक्त महिला को  अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर थक हार कर पीड़ित पति विरेन्द्र चौधरी ने घटना से संबन्धित आवेदन वीरपुर थाना में शनिवार को देकर अपनी पत्नी की कुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाया है।

पीड़ित पति विरेन्द्र चौधरी ने थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को बताया कि 12 फरवरी को दिन के 10 बजे तक मुजफ्फरा बस स्टैंड चौक पर मेरी पत्नी ललिता देवी थी। उसके बाद से वो गायब है उसके पास मेरे द्वारा दिए गए 27सौ रुपए हैं। अपने स्तर से सगे संबंधी सहित आसपास के गांवों में भी खोजबीन किया पर वह नहीं मिली। गायब महिला के तीन पुत्र भी हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article