डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय):मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मारपीट के मामले में वांछित आरोपी अपने गांव में छिपा हुआ है।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह, पिता स्व. गया सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार गुड्डू सिंह भगवानपुर थाना कांड संख्या 110/26 का अभियुक्त था। मारपीट के इस मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट भी जारी था।
गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।ओपी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट