पत्रकार पर हमले का आरोपी वार्ड सदस्य गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना पुलिस ने पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रानी-1 पंचायत के वार्ड संख्या-14 नारेपुर धर्मपुर के वार्ड सदस्य अशोक कुमार राय के रूप में हुई है।

बीती 20 जून को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी-1 पंचायत अंतर्गत नारेपुर धर्मपुर में पीसीसी सड़क से प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड तक मिट्टी भराई और ईट सोलिंग का कार्य चल रहा था।

पत्रकार पर हमले का आरोपी वार्ड सदस्य गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया 2कार्य के दौरान फर्जी हाजिरी लगाए जाने की खबर को कवर करने पहुंचे दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार दीपक कुमार राय के साथ आरोपियों ने अभद्रता की थी। वार्ड सदस्य अशोक कुमार राय, उनके पुत्र नीतीश कुमार उर्फ रॉबिन कुमार और प्राथमिक सहकारी समिति के सचिव नीतीश कुमार उर्फ रामलाल पर पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट करने, गाली-गलौज करने, गमछे से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास करने और छिनतई व धमकी देने का आरोप है।

घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त सह वार्ड सदस्य अशोक कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।

Share This Article