समस्तीपुर जंक्शन प्लेटफॉर्म-1 से चोरी का मोबाइल बरामद, महिला चोर गिरफ्तार 

DNB Bharat Desk


समस्तीपुर जंक्शन प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर एसआई श्याम सुंदर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महिला आरक्षी फोरंटी मीणा तथा सीआईबी टीम के संतोष कुमार झा द्वारा एक चोरी के मोबाइल के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल समस्तीपुर स्टेशन पर एक यात्री से चोरी किया था। बरामद मोबाइल Redmi 15 बताया जा रहा है। गिरफ्तार महिला व जब्त मोबाइल को आवश्यक कार्रवाई हेतु जीआरपी समस्तीपुर को सौंप दिया गया है।

समस्तीपुर जंक्शन प्लेटफॉर्म-1 से चोरी का मोबाइल बरामद, महिला चोर गिरफ्तार  2महिला ने चोरी के बाद मोबाइल का सिम निकाल कर फेंक दिया, लेकिन अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकी।

जिस भी व्यक्ति का यह मोबाइल हो, वह जीआरपी समस्तीपुर में संपर्क कर अपना मोबाइल प्राप्त कर सकता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article