मारपीट के मामले में नौ लोगो पर मामला दर्ज, तीन लोग गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
Lavc58.18.100

मैदा बभनगामा निवासी अब्दुर रहमान ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुये नौ नामजद आरोपियों पर मारपीट करने व बाइक क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी के अनुसार वह 15 जून की रात्रि 7 बजे अपने दोस्त मो. अकरम तथा मो. शकील के साथ बाइक से घूमने निकला था।

- Sponsored Ads-

रास्ते में सामने से नशे की हालत में आ रहे कारी तांती ने इनलोगों को गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने फोन से कई लोगों को बुला लिया। कारी तांती समेत 9 नामजद आरोपियों ने इन तीनों के साथ लाठी, छड़ आदि से मारपीट की व बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों सोनू कुमार, शिवम कुमार तथा कारी तांती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article