बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में एनडीए की जीत तय, प्रशांत किशोर हार मान चुके हैं: मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा: कला एवं संस्कृति सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने नालंदा में दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतगणना परिणाम में एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। 

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि मतगणना के बाद एनडीए को स्पष्ट जीत मिलेगी। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव आयोग से पुलिस प्रशासन की शिकायत किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि परिणाम आने से पहले ही प्रशांत किशोर अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। 

बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में एनडीए की जीत तय, प्रशांत किशोर हार मान चुके हैं: मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी 2हमने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी कहा था कि यह प्रशांत किशोर के राजनीतिक सफर का अंतिम दिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर लगातार नकारात्मक राजनीति करते हैं और चुनाव प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल खड़े करने का प्रयास करते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article