बेगूसराय में NH-31 पर स्वर्ण कारोबारी से लूट का प्रयास: विरोध पर दो युवकों को मारी गोली, जेवरात से भरा बैग बचाकर भागे पीड़ित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हथियार के बल पर सोना चांदी के दुकानदारो से लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि, गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले।

- Sponsored Ads-

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने सोना-चांदी के एक दुकानदार को निशाना बनाते हुए लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया।

बेगूसराय में NH-31 पर स्वर्ण कारोबारी से लूट का प्रयास: विरोध पर दो युवकों को मारी गोली, जेवरात से भरा बैग बचाकर भागे पीड़ित 2घायल युवकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी प्रिंस कुमार और आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रिंस कुमार की अयोध्या बाड़ी इलाके में सोना-चांदी की दुकान है। दुकान बंद करने के बाद वह अपने दोस्त आयुष कुमार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर लौट रहा था।इसी दौरान मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने दोनों युवकों को हथियार दिखाकर रोक लिया और लूटपाट करने लगे। जब प्रिंस कुमार और आयुष कुमार ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने गुस्से में आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए।लेकिन गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी जान बचाते हुए दोनों जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से भागने लगे और शोर मचाना शुरू कर दिया।

बेगूसराय में NH-31 पर स्वर्ण कारोबारी से लूट का प्रयास: विरोध पर दो युवकों को मारी गोली, जेवरात से भरा बैग बचाकर भागे पीड़ित 3शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे। इसके बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आनन-फानन में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हो या रात के अंधेरे में, अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं आम लोगों के बीच दहशत पैदा कर रही हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं दिख रहा है? क्या अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कमजोर पड़ रहा है? फिलहाल, इन सवालों के बीच पुलिस के सामने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है। आखिर बेगूसराय में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article