दिव्यांग जनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य , धर्म और जनसेवा होता है— गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

दिव्यांग जनों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य,धर्म और जनसेवा होता है। चारों धाम से भी यह बड़ा काम है। उक्त बातें शुक्रवार को हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी इकाई द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एलिम्को  के सहयोग से दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरणों का हर्ल बरौनी कालोनी परिसर में आयोजित वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा दिव्यांग जनों को सहायता मिल सके।उस दिशा में सभी को मिलकर काम करना होगा। कोई भी दिव्यांग इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रह सके। पंचायत स्तर पर सूची बनाकर वंचित दिव्यांग जनों को उपकरण की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिव्यांग जनों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में गरीबी नहीं मिटाई लेकिन नरेन्द्र मोदी ने गरीब को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया और गरीबी रेखा से बाहर निकाला।

दिव्यांग जनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य , धर्म और जनसेवा होता है--- गिरिराज सिंह 2वहीं वितरण समारोह का उद्घाटन फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, हर्ल बरौनी के प्लांट हेड नीतिन सक्सेना, उपाध्यक्ष वित्त विभाग के मैथ्यू जाॅनसन दारा, एलिम्को महाप्रबंधक अजय चौधरी, हर्ल बरौनी के मानव संसाधन अधिकारी मनीष कुमार, सीएसआर प्रबंधक सुनील उनियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व विधायक ललन कुंवर सहित अन्य ने किया।

वहीं तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि हर्ल बरौनी द्वारा 66 लाख का उपकरण करीब तीन सौ दिव्यांग जनों के बीच निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जा रहा है। इसके लिए हर्ल बरौनी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा हर्ल बरौनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन बखूबी निभा रहा है। वही हर्ल बरौनी के प्लांट हेड नीतिन सक्सेना ने कहा कि हर्ल बरौनी दिव्यांग जनों की सेवा करके हर्ल धन्य महसूस कर रहा है।

दिव्यांग जनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य , धर्म और जनसेवा होता है--- गिरिराज सिंह 3मानवता की सेवा कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ताकि बरौनी हिन्दुस्तान नक्शे पर अलग दिखाई दे। वही एलिम्को महाप्रबंधक अजय चौधरी ने कहा कि हमारी कंपनी 54 वर्षों से सेवा करती आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिव्यांग जनों के प्रति संवेदनशील है। बेहतर समान के साथ सहायता उपकरण का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर हर्ल बरौनी, एलिम्को के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Share This Article