समस्याओं को लेकर नालंदा जिला ट्रक ट्रैक्टर संघ की बैठक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला ट्रक ट्रैक्टर एसोसिएशन संघ के बैनर तले समस्याओं को लेकर बिहारशरीफ के चोरा बगीचा इलाके में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नालंदा जिले के सभी ट्रक एवं ट्रैक्टर के मालिक उपस्थित हुए और अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सभी ट्रक ट्रैक्टर मालिक अपनी अपनी गाड़ी को अंडरलोड और माइनिंग चालान के साथ ही चलाएंगे और जो वाहन मालिक संघ के विरुद्ध कार्य करेंगे उन्हें संघ के द्वारा दंडित किया जाएगा। उस पर भी अगर नहीं माने तो दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं खनन पदाधिकारी को संघ के द्वारा पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

- Sponsored Ads-

बैठक में सभी वाहन मालिकों के द्वारा गिरियक थाना के विरुद्ध अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को अवगत कराया। वही इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि गिरियक थाना क्षेत्र इलाके में लगातार पुलिस के संरक्षण में अवैध खनन का काम हो रहा है इतना ही नहीं गया जिले के चालान को नालंदा में अवैध तरीके से बालू और गिट्टी ढोने में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे नालंदा जिला के वाहन मालिको की परेशानी बढ़ गई है। नालंदा जिले में लगातार खनन विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा जांच के नाम पर परेशान भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नालंदा जिला ट्रक एवं ट्रैक्टर एसोसिएशन संघ के बैनर तले पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा ताकि इस मामले के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और अवैध खनन को भी रोका जाए।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article