किसान चौपाल में किसानों ने सीखा उन्नत खेती का तरीके

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को आत्मा द्वारा प्रखंड के मेघौल और  बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद किसानों को कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार ने  बीज अनुदान, कृषि यांत्रिकीकरण, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, तथा मिट्टी जांच योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ  ही इन योजनाओं के लाभ को प्राप्त करने की विधि की भी जानकारी दी।

किसान चौपाल में किसानों ने सीखा उन्नत खेती का तरीके 2 मौके पर मौजूद आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनी रानी ने कृषि एवं किसानों के हित में आत्मा की सौजन्य से चलाए जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया तथा किसानों से आत्मा से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु आगे आने को कहा। रजनी ने आत्मा की योजनाएं यथा कृषक प्रशिक्षण कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण ,किसान पाठशाला इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

किसान चौपाल में किसानों ने सीखा उन्नत खेती का तरीके 3मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिमेषानंद एवं कुणाल कुमार, किसान सलाहकार रंजन रजक एवं रणजीत राम स्थानीय किसान योगेश्वर महतो ,अजय महतो संजय कुमार महतो ,रामउदय महतो संजू देवी, पिंकी देवी गणेशमहतो ,ललिता देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article