रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक पर हाइवा की चपेट में आने से जीविका दीदी की दर्दनाक मौत, एक घायल; एनएच 31 जाम

DNB Bharat Desk

शनिवार को रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर चौक पर सड़क पार कर इंडियन बैंक जाने के के दौरान हाइवा ट्रक ने दो महिला को जोरदार धक्का मारी। जिसमें नीगा पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी मो जफरान की 38 वर्षीय पत्नी रशीदा खातून की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।

- Sponsored Ads-

जबकि साथ में सड़क पार कर रही महिला नीगा पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी मो आजाद की 35 वर्षीय पत्नी सहाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको ईलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला एवं घायल महिला जीविका दीदी में काम करती थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों व पीड़ित के ग्रामीणों ने एनएच 31 सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक पर हाइवा की चपेट में आने से जीविका दीदी की दर्दनाक मौत, एक घायल; एनएच 31 जाम 2जानकारी अनुसार दोनों महिला सड़क पार कर रही थी तभी हाइवा ट्रक संख्या बीआर 09पीबी 6316 डिभाइडर तोड़ कर सड़क के दूसरे लेन सड़क पर आकर महिला को जोरदार धक्का लगाया। महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही बरौनी सीओ हेमंत अंकुर, जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, बरौनी इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन, रिफाइनरी थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल सहित नींगा मुखिया प्रतिनिधि मो आफाक अख्तर उर्फ हुकुमत, पसंस मो तौकीर आलम, पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार, वार्ड सदस्य मो रुस्तम सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने आक्रोशित लोगों व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने के आश्वासन बाद सड़क जाम हटाया गया।

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक पर हाइवा की चपेट में आने से जीविका दीदी की दर्दनाक मौत, एक घायल; एनएच 31 जाम 3उसके बाद एनएच 31 सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। रिफाइनरी थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक महिला के पति मो जफरान ने रिफाइनरी थाना में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।जिस आवेदन को रिफाइनरी थाना पुलिस ने ट्रैफिक थाना भेज दिया है।

Share This Article