चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारो रुपये की संपत्ति जलकर हुआ राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला पंचायत के फसीयारी गारा गांव निवासी गणेश सिंह के घर में मंगलवार को देर रात लगभग 1 बजे में घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज समेत अन्य घरेलू उपयोग के विभिन्न वस्तुएं देखते ही देखते जल कर राख हो गया।

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारो रुपये की संपत्ति जलकर हुआ राख 2 मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अरुण प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य मुकुल प्रकाश समेत ग्रामीणों सहित पीड़ित गणेश सिंह ने बताया कि रात लगभग 10 बजे हम लोग खाना खा कर सोने चले गए थे ।चुहला में आग था वहीं धिरे धिरे सुलगता गया और आग भयावह रूप ले लिया जिससे घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज समेत अन्य लाखों रुपए मुल्य की समान जल कर राख हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article