डीएनबी भारत डेस्क
श्रावणी मेला के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीभकांत शास्त्री ने शुक्रवार को सिमरिया धाम से बाबा हरिगिरि धाम गढ़पुरा तक जाने वाले कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
- Sponsored Ads-

इस दौरान डीएम गभुआ नेहाल बाबा स्थान, वीरपुर बाजार, वीरपुर पुल चौक व सिकरहुला में रुके। उन्होंने वीरपुर बाजार में मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या व सड़क की स्थिति अविलंब सुधारने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर समेत कई वरीय पदाधिकारी गण मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट