समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने मोहिउद्दीन नगर व मोहनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा; तटबंधों की सुरक्षा और राहत कार्यों के दिए निर्देश

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा मोहिउद्दीन नगर एवं मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, आवागमन, तटबंधों की सुरक्षा तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह सजग रहे तथा किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कैंप मोड में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित रहे तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।

समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने मोहिउद्दीन नगर व मोहनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा; तटबंधों की सुरक्षा और राहत कार्यों के दिए निर्देश 2उन्होंने तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं को दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की आवश्यकताओं का लगातार आकलन करते हुए प्रशासनिक स्तर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, लोगों के आवागमन, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Share This Article