बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सीएचसी बरौनी का किया औचक निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार की तड़के सुबह क़रीब दस बजकर 35 मिनट में अचानक सीएचसी बरौनी पहुंच औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में डीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड, साफ सफाई, खानपान, कार्यालय, रखरखाव, ड्रेस कोड आदि का गहन निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने खानपान कक्ष में ताला बन्द पाया, अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, ओपीडी में कर्मियों के ड्रेस में नहीं रहने पर उपस्थित रहे बीएचएम संजय कुमार को सख्त लहज़े में निर्देश दिया। वहीं इस दौरान उन्होंने कार्यालय का जब निरीक्षण करना शुरू किया तो एक बीएचएम का कक्ष छोड़कर दोनों तल पर सभी कक्ष बन्द पाया। इस दौरान उन्होंने साथ रहे कर्मियों को अनुपस्थित रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार,

बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सीएचसी बरौनी का किया औचक निरीक्षण 2प्रधान लिपिक अनिल कुमार, सहायक लिपिक प्रीतम राम, सुधीर कुमार, लेखपाल लालमोहन, बीएनएमई अनुराग प्रियदर्शी, डाटा ऑपरेटर अमित कुमार सहित कई अन्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं दस बजकर 50 मिनट पर डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री के जाने का बाद कर्मियों ने राहत का सांस लिया। वहीं डीएम के अचानक सीएचसी बरौनी निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप सी मच गई है।

Share This Article