नालंदा: 42 करोड़ की लागत से बन रहा कोसुक रिवर फ्रंट, नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कोसुक रिवर फ्रंट’ का मंत्री और सांसद ने लिया जायजा

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 49 में निर्माणाधीन कोसुक रिवर फ्रंट का ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया हैं।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कोसुक रिवर फ्रंट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. उन्होंने कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट केवल सौंदर्यीकरण की योजना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

नालंदा: 42 करोड़ की लागत से बन रहा कोसुक रिवर फ्रंट, नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कोसुक रिवर फ्रंट’ का मंत्री और सांसद ने लिया जायजा 2यहां बनने वाले घाट, वॉक-वे, आकर्षक लाइटिंग और हरियाली स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगे.इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा आसपास के किसानों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा.इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग  42 करोड़ 48 लाख है।

नालंदा: 42 करोड़ की लागत से बन रहा कोसुक रिवर फ्रंट, नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कोसुक रिवर फ्रंट’ का मंत्री और सांसद ने लिया जायजा 3इसका शिलान्यास पूर्व सीएम।नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान किया था।यह प्रोजेक्ट कोसुक गांव से लेकर सिपाह गांव तक 1 किलोमीटर के दायरे में विकसित किया जा रहा है, जिसमें पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए घाट, वॉक-वे और फुटओवर ब्रिज शामिल हैं।

Share This Article