फ़फौत पंचायत भवन मे अबतक नही खुला है आरटीपीएस काउंटर,जाति,आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही है परेशानी

DNB Bharat Desk

 

वर्तमान में पंचायत के पंचायत सचिव अतिरिक्त प्रभार में हैं। जो एक से अधिक प्रभार में होने के कारण यदा कदा ही दर्शन देते हैं। यही हाल कार्यपालक सहायक का है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-बिहार प्रदेश में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहद अधिकारी और कर्मचारी गांव देहात में लाभुक के घर पर जाकर उनकी समस्याओं की सुनते हैं और निदान करते हैं। सरकार ने भी पंचायत सरकार की महत्ता को समझते हुए पंचायत स्तर पर एक पंचायत सरकार भवन की निर्माण करवा रही है। इसके पीछे तर्क है कि एक ही छतरी के नीचे पंचायत के लोगो का सभी सरकारी कामो का निष्पादन हो सके।

- Sponsored Ads-

पूर्व में इन्ही उद्देश्यों को लेकर पंचायतो में पंचायत भवन बनाया गया था। प्रखंड के फ़फौत पंचायत में आजतक आरटीपीएस काउंट नही खोला गया है। पंचायत कार्यालय में पंचायत स्तरीय कुल 29 कार्यक्रमो के संपादन हेतु कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। लेकिन फ़फौत पंचायत भवन में कोई भी अधिकारी बैठते नही हैं। वर्तमान में पंचायत के पंचायत सचिव अतिरिक्त प्रभार में हैं।

फ़फौत पंचायत भवन मे अबतक नही खुला है आरटीपीएस काउंटर,जाति,आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही है परेशानी 2जो एक से अधिक प्रभार में होने के कारण यदा कदा ही दर्शन देते हैं। यही हाल कार्यपालक सहायक का है। कार्यपालक सहायक राकेश कुमार भी एक से अधिक पंचायतो के प्रभार में हैं। जिसके कारण इनके कक्ष में ताला लगा रहता है। मंगलवार को भी यह फ़फौत पंचायत भवन में उपस्थित नही थे। लेखापाल पूजा कुमारी हैं जो इनदिनों मातृत्व अवकाश में चल रही हैं। मुखिया भी अपने घर से ही पंचायत संबंधी कार्यो का निष्पादन करती हैं ।

सिर्फ आम सभा बैठकों के दिन मुखिया जी पंचायत भवन में रहती हैं। पंचायत स्तरीय कर्मचारी व पदाधिकारियों के पंचायत भवन में नही बैठने के कारण पंचायत के लोगो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम आवास योजना, आय जाति आवासीय कृमिलेयर, ईबीसी प्रमाणपत्र, जन्म मृत्यु, दाखिल खारिज, जमीन संबधी रशीद कटवाने के लिए प्रखंड मुखयालय का चक्कर लगाना पड़ता है। पंचायत भवन में आरटीपीएस काउंटर नही खुलने पंचायत में पदस्थापित कर्मचारियों को पंचायत भवन में नही रहने के कारण पंचायत वासियो को तीन चार किलोमीटर दूर प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है। जिससे लोगो को परेशानी होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि

जागेश्वर राय-पंचायतो में खोले गए पंचायत कार्यालय में समुचित सुविधा पंचायत वासियो को पंचायत में उपलब्ध होनी चाहिए। पंचायत के विकास के बिना देश का विकाश सम्भव नही है,वही हरिनारायण सिंह ने कहा पंचायत कार्यालय में समुचित सुविधा नही रहने से लोगो को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। अधिकारियों द्वारा नियुक्त कर्मियों को प्रत्येक कार्य दिवस में पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहना चाहिए। तभी पंचायत सरकार भवन की सार्थकता सम्भव है।

फ़फौत पंचायत भवन मे अबतक नही खुला है आरटीपीएस काउंटर,जाति,आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही है परेशानी 3वही राम नारायण महतो ने कहा कि पंचायत कार्यालय में कर्मियों के नियमित रूप से उपस्थित होने पर पंचायत वासियो को सहायता मिलेगी। पंचायत कर्मी नियमित रूप से उपस्थित नही रहने से लोगो को कठनाई झेलनी पड़ती है। वही फफौत पंचायत के उप मुखिया अनीश कुमार ने कहा कि फ़फौत पंचायत के विकास के लिए  कृत संकल्पित हूं। पंचायत के विभिन्न वार्डो में सड़क बिजली सहित अनेक क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं ।

आगे भी पंचायत के सर्वागीण विकास के लिए हम सभी जनप्रतिनिधि कृत संकल्पित हैं। मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने कहा कि पंचायत भवन फ़फौत को व्यवस्थित करने के लिए उपलब्ध संसाधन और मेन पावर के बल पर जो भी सम्भव हो सकेगा किया जाएगा।हमारा प्रयास रहेगा नए वर्ष में पंचायत स्तरीय सभी कार्यो का निष्पादन पंचायत कार्यालय से ही हो।

 बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article