डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रखंड क्षेत्र में रोजाना ई से 10 घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। बिजली गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों की नींद उड़ गई है। दिन में भी बिजली की आंख मिचौली चलती रहती है।प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश फीडर में शाम में ही बिजली गायब हो जाती है।

दिन में भी भी लगभग यही स्थिति रहती है। गर्मी से बचने के लिए पंखे-कूलर बंद पड़ जाते हैं। इन्वर्टर भी जवाब दे चुका है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है, वहीं दुकानदारों का काम-धंधा प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है।
मोटर न चलने से नल-जल योजना भी प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण मांग अचानक बढ़ गई है। ओवरलोड से बार-बार फीडर ट्रिप कर रहे हैं। मेंटेनेंस का काम भी चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोड शेडिंग का कोई शेड्यूल नहीं है। कब बिजली आएगी, कब जाएगी, कुछ पता नहीं चलता
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट