डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, नालंदा मे बिचौलिया हावी
डीएनबी भारत डेस्क

बिंद थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी सचिन कुमार की 20 वर्षीय पत्नी सोनम देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनम देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान आशा कार्यकर्ता सुधा देवी ने जबरन उन्हें एक निजी क्लीनिक में ले जाने का दबाव बनाया।
परिजनों का आरोप है कि वे सोनम देवी को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन आशा कार्यकर्ता ने गलत जानकारी देकर कमीशन के लालच में निजी क्लीनिक में भर्ती करा दिया। वहां डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराई गई। शुरुआत में बच्चा स्वस्थ था, लेकिन कुछ देर बाद सोनम देवी की मौत हो गई।
करीब आधे घंटे बाद नवजात बच्चे की भी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही निजी क्लीनिक के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। इसके बाद मृतका के परिजनों ने मामले की सूचना बिंद थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में बिंद थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दारअसल इन दिनों नलअंडा जिले में प्रशासन के नाक के नीचे हर गली में आवाज तरीके से प्राइवेट क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है.
डीएनबी भारत डेस्क
