बरौनी थर्मल के पास पलटा ओवरलोड टेम्पो: तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने से दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सड़क पर बरौनी थर्मल पावर स्टेशन के पास क्षमता से अधिक यात्रियों से भड़ा टैम्पू बुधवार की सुबह में पलट गया। टेम्पू काफी तेज़ रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। 

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी अनुसार टेम्पो हाथीदह से बेगूसराय की तरफ आ रही थी। जिस दौरान यह घटना घटित हुई। वहीं सड़क दुर्घटना में ज़ख्मी हुए मज़दूर बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी सुबालाल साव के 48 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र साव एवं डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहेलपुर गांव निवासी स्व सूरज महतों के 56 वर्षीय पुत्र देवनारायण महतों ने बताया कि वह सभी हाथीदाह में एक साथ टेम्पो पर सवार हुए थे। 

बरौनी थर्मल के पास पलटा ओवरलोड टेम्पो: तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने से दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी 2इस दौरान टेम्पो चालक ने क्षमता से अधिक 15 सवारियों को बिठाया था। जिससे वह अपने गाड़ी को तेज़ रफ्तार वो अनियंत्रित गति से चलाने के कारण काबू नहीं कर सका और टेम्पू पलट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से टेम्पो को खड़ा किया गया और सभी लोगों को बाहर निकाला गया है। ज़ख्मी हुए मज़दूर बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी योगेन्द्र साव ने बताया कि हम नीचे गिर गए थे जिसमें मेरा दाहिना पैर टूट गया है।

 बरौनी थर्मल के पास पलटा ओवरलोड टेम्पो: तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने से दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी 3और देवनारायण महतों ने बताया कि हमारा सर फट गया है। सर में गम्भीर चोटें आई है और अत्यधिक रक्तश्राव हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने डायल 112 के सहयोग से दोनों जख्मियों को नज़दीकी सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु ज़ख्मी योगेन्द्र साव एवं देवनारायण महतों को सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article