समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चे घायल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर में रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आठ माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में उसके दो बच्चे भी घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

- Sponsored Ads-

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के राहटोली वार्ड संख्या-5 निवासी अंकिता गुप्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि अंकिता अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि अंकिता की मौके पर ही मौत हो गयी। 

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चे घायल 2समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चे घायल 2अंकिता के तीन छोटे बच्चे हैं। उनके पति रोशन साहनी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मौसम के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जायेगा। सीईओ अम्बपाली भी घटनास्थल पर पहुंचीं और परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। 

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चे घायल 4घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मुख्य पथ पर वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article