बेगूसराय में ट्रक व ओटो में भीषण टक्कर के दौरान ओटो सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में भीषण टक्कर मार दिया। ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल के पास की है।

बेगूसराय में ट्रक व ओटो में भीषण टक्कर के दौरान ओटो सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल 2मृतक व्यक्ति की पहचान खगरिया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अब्बास का पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मोहम्मद नौशाद शादी समारोह में शामिल होने के लिए साहेबपुर कमाल गांव आया हुआ था। उन्होंने बताया है कि शादी समारोह के बाद एक ऑटो पर सवार होकर मोहम्मद नौशाद और दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए साहेबपुर कमाल बाजार गया था।

बेगूसराय में ट्रक व ओटो में भीषण टक्कर के दौरान ओटो सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल 3तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ओटो में जबरदस्त धक्का मार दिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो पर सवार मोहम्मद नौशाद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं इस घटना में ओटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल  घटना के बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया वहीं इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।

मौके पर साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article