बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत 2 मृतक युवक की पहचान गोपालगंज जिले के रहने वाले विशाल कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक विशाल कुमार एक निजी कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल से सवार होकर होटल पर खाना खाने जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि विशाल कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत 3फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर भगवानपुर थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article