शराब के नशे में धुत कमांडर जीप चालक ने बाइक में मारी ठोकर,अनियंत्रित जीप गढ्ढे में पलटी

DNB Bharat Desk

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट स्थित एन एच 31 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन इसके बावजूद भी शराब पीने और बेचने का सिलसिला जारी है खासकर शराब पीकर गाड़ी चलाना कानूनी अपराध है। लेकिन इसके बावजूद भी शराब पीकर  गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर शराब के नशे में धूत कमांडर जीप चालक ने एक खड़ी मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया और अनियंत्रित होकर कमांडर जीप गड्ढे में पलट गया। वही इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

- Sponsored Ads-

और लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान राहगीर समेत स्थानीय दुकानदारों की जान बाल बाल बच गए हैं। हालांकि इस हादसे में दुकान में रखें समान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच नशेड़ी चालक को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल भेजा जहां उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट स्थित एन एच 31 की है।वहीं, इस घटना के बाद हिरासत में आए चालक की पहचान मिरैलीपुर निवासी संजय झा के रूप में की गई जबकि बाईक सवार लाखो ओपी क्षेत्र के नया नगर विष्णुपुर निवासी संजय कुमार के रूप की गई हैं।

शराब के नशे में धुत कमांडर जीप चालक ने बाइक में मारी ठोकर,अनियंत्रित जीप गढ्ढे में पलटी 2चालक ने भी शराब पीने की जानकारी देते हुए बताया कि उसे ट्रैफिक चौक पर लोगों ने शराब पिला दिया था।घटना में क्षतिग्रस्त बाइक सवार ने बताया कि वह अपने शिक्षिका पत्नी को ड्यूटी पहुंचा कर घर लौट रहे थे। तभी जेल गेट स्थित एनएच 31 किनारे दुकान पर समान खरीदने रुके हुए थे। और बाइक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच तेज रफ्तार कमांडर जीप आया और बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए गड्ढे में पलट गया। जिससे बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बाइक चालक, बाइक लगाकर दुकान पर ठंडा पी रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कमांडर जीप आया और बाइक में जबरदस्त धक्का मार दिया ।

शराब के नशे में धुत कमांडर जीप चालक ने बाइक में मारी ठोकर,अनियंत्रित जीप गढ्ढे में पलटी 3और उसके बाद दुकान तोड़ते हुए कमांडर जीप गड्ढे में पलट गया। वही  गड्ढे में कमांडर की पलटने के बाद उसे जगह अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने बताया कि बगल में मंडलकारा जेल है। और यहां पर हमेशा भीड़ भार रहता था। लेकिन आज भीड़ भार नहीं था।जिसके कारण से बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गाड़ी चालक था। वही दुकानदार ने बताया है कि दुकान में तकरीबन 20 हजार रुपए का सामान इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ है।फिलहाल थाने की पुलिस नशेड़ी चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article