राशन वितरण में अनियमितता मामले के फरार था आरोपी
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

भगवानपुर थाना क्षेत्र में राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में फरार चल रहे जनवितरण प्रणाली के एक विक्रेता को पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार। जानवितण प्रणाली के विक्रेता की पहचान नौला गाँव निवासी स्व चरित्र ठाकुर के पुत्र रामेश्वर ठाकुर के रूप में की गई है।
इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी पर राशन वितरण में अनियमितता मामले में थाने में कांड संख्या 310/24 दर्ज है। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
