डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोहिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांधी चौक का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर गुजरने वाला है।इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 42 किलो गांजा बरामद किया गया।
मौके से पुलिस ने गांजा तस्कर राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।सदर हेडक्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गांजा की डिलीवरी करने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
डीएनबी भारत डेस्क