नालंदा के स्कूल में क्लास आवर में आराम फरमाती दिखीं शिक्षिका, वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने भेजा शो कॉज

DNB Bharat Desk

नालंदा के वेन प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते दिख रहे हैं। 

वीडियो में कुछ शिक्षक कक्षा के समय एक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक शिक्षिका क्लास आवर के दौरान कुर्सी पर सोती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रधान शिक्षिका के बार-बार मना करने के बावजूद कुछ शिक्षक उनकी बातों को नजरअंदाज कर अपनी मनमानी करते हैं।

नालंदा के स्कूल में क्लास आवर में आराम फरमाती दिखीं शिक्षिका, वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने भेजा शो कॉज 2स्थानीय लोगों का दावा है कि इस विद्यालय में एक ही परिवार के पांच शिक्षक पदस्थापित हैं, जिससे भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, विद्यालय के अंदर आपसी मतभेद की भी बातें सामने आ रही हैं। यदि वायरल वीडियो सही है, तो यह सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

नालंदा के स्कूल में क्लास आवर में आराम फरमाती दिखीं शिक्षिका, वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने भेजा शो कॉज 3हालांकि, इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग या संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस मामले का जानकारी उन्हें हुई है संबोधित विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी और वेन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अश्वनी कुमार के द्वारा शिक्षिका को सो कॉज भेजा गया है।वही एक परिवार के पांच लोग के एक ही स्कूल में पदस्थापन को लेकर कहा कि अगर अभ्यर्थी टैलेंटेड है तो फिर एक ही जगह नौकरी पा सकते है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article