गंगा दशहरा पर आज जुटेगी भारी भीड़, सिमरिया घाट पर है मूलभूत सुविधाओं का अभाव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

मिथिला की पवित्र व आस्था का केंद्र स्थल सिमरिया धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा नदी तट पर स्नान करते हैं। जबकि रविवार को गंगा दशहरा को लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा नदी तट पर स्नान करने आयेगी। जिसको लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा के निर्देश पर सदर एसडीओ राजीव कुमार, बरौनी सीओ सूरज कान्त ने सिमरिया घाट पहुंचकर गंगा दशहरा को आने वाली भीड़ के मद्देनजर निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मुख्य स्नान घाट का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कर्मचारी रामसागर पासवान, राजेश पासवान, भरत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बरौनी सीओ सूरज कान्त ने बताया कि गंगा नदी तट पर बैरिकेटिंग करने एवं पेयजल, साफ सफाई कार्य करने हेतु नगर परिषद बीहट को पत्र दिया गया है। सिमरिया घाट पर समुचित व्यवस्था नप बीहट के द्वारा किया जाएगा। गंगा नदी तट पर एसडीआरएफ टीम दो मोटर वोट के साथ तैनात रहेंगे। जबकि जिला प्रशासन स्थानीय गोताखोर को काम पर नहीं रखा गया है।गंगा दशहरा पर आज जुटेगी भारी भीड़, सिमरिया घाट पर है मूलभूत सुविधाओं का अभाव 2

स्थानीय गोताखोर जितनी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। उतनी मुस्तैदी से एसडीआरएफ टीम नहीं रहेगी। देखना है कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की सुविधा कितनी कारगार होगी।वो तो रविवार को पता चलेगा। अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कितने पुलिस बल को तैनात किया गया है और कहां कहां पर वो तो कुछ पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को कितना दुरुस्त कर पाती है।

पेयजल का संकट
भीषण गर्मी को लेकर सिमरिया गंगा नदी तट पर भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पेयजल की सुविधा नहीं की गई है। गंगा नदी तट पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य को लेकर जो भी सरकारी चापाकल था।उन सभी को बंद कर दिया गया। जिस वजह से श्रद्धालुओं को लेकर पेयजल का संकट रहेगा। गंगा नदी तट पर लोगों को पानी का बोतल खरीदकर पीने को मजबूर हैं। शौचालय का भी बेहतर व्यवस्था नहीं है। हालांकि बरौनी सीओ सूरज कान्त ने बताया कि पेयजल को लेकर चार पानी टंकी लगाया जाएगा। जिसके लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। ताकि पेयजल का संकट नहीं हो।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article