सिमरिया में मुचकुंद मोनू की 43वीं जयंती सह मेधा सम्मान समारोह आयोजित, आशीर्वाद गौतम को मिला मेधा सम्मान

DNB Bharat Desk

मुचकुंद के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रेरणा ले सकते हैं।मेधा सम्मान आपको प्रेरित करने के लिए एक प्रतीक मात्र है। उक्त बातें सोमवार को रामधारी सिंह दिनकर सिमरिया विद्यालय के प्रांगण में आयोजित मुचकुंद मोनू की 43वीं जयंती सह मेधा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा।आयोजित जयंती समारोह में अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया वहीं विद्यालय की छात्राओं ने संगीत शिक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में स्वागत गान प्रस्तुत किया। सामाजिक कार्यों में मुचकुंद की भूमिका विषयक संगोष्ठी में विषय प्रवेश कराते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि मुचकुंद मोनू ने सिमरिया के सांस्कृतिक विकास में महती भूमिका निभाई। मुचकुंद हमेशा सामाजिक बदलाव के लिए प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने कहा कि मुचकुंद मोनू के जीवन व संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

सिमरिया में मुचकुंद मोनू की 43वीं जयंती सह मेधा सम्मान समारोह आयोजित, आशीर्वाद गौतम को मिला मेधा सम्मान 2वहीं विंग कमांडर रंजीत कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों के व्यक्तित्व विकास को लेकर कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हमें मुचकुंद मोनू के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में आप कितना भी बड़े पद पर चले जाओ लेकिन मिट्टी का कर्ज जरूर उतारना। उन्होेंने कहा कि हर किसी को लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन में चलना चाहिए। कार्यक्रम को ओम कुमार शर्मा, वतन कुमार, कृष्णनंदन पिंकू, अमर कुमार मुरारी आदि ने संबोधित किया।

सिमरिया में मुचकुंद मोनू की 43वीं जयंती सह मेधा सम्मान समारोह आयोजित, आशीर्वाद गौतम को मिला मेधा सम्मान 3मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुलदीप सिंह यादव, लोपा मुद्रा, विजय कुमार, समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, पुस्तकालय के सचिव संजीव फिरोज, जितेन्द्र झा, एके मनीष, गौरव कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुचकुंद मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले आशीर्वाद गौतम को 5 हजार रुपए नगद, प्रशस्ति पत्र, पुस्तक व कलम देकर आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मुचकुंद मेधा सम्मान प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, पुस्तक व कलम देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

Share This Article