साइकिल पर सन्डे यात्रा की टीम ने सिमरिया में किया पौधारोपण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

 

आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के द्वारा आयोजित साइकिल पे संडे कार्यक्रम के तहत 507वें सप्ताह को सिमरिया घाट में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी बाबा मन्दिर में पूर्व मुखिया रंजीत कुमार के नेतृत्व में 25 पौधे लगाए गए। लगभग 50 की संख्या में पहुंचे साइकिल पे संडे के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए लोगों से आग्रह किया।

- Sponsored Ads-

सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी यह यात्रा बीहट शिव स्थान, चकिया के रास्ते सिमरिया घाट पहुंचकर चौपाल में बदल गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया रंजीत कुमार ने कहा कि साइकिल पे संडे का यह कार्यक्रम निरंतर जन जागरुकता को लेकर आयोजित है, अधिक से अधिक लोग पर्यावरण के प्रति सजग हो और इसको लेकर जो पहल हो सकता है उसे वह अपने स्तर से करें।

टीम के वरीय सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि साइकिल पे संडे का यह कार्यक्रम समाज के लिए अनुकरणीय है और समाज के लोगों को इसका अनुकरण करना चाहिए। मौके पर टीम के संयोजक डॉ कुन्दन कुमार, अंशु कुमार, अंकित कुमार, राहुल, श्याम, अजीत, चंदन कुमार, पंकज कुमार, शशि कुमार, विक्रम कुमार, नीतीश प्रियम, राज कुमार, सदानंद, रोहित, मुकेश, विकास सहित अन्य उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article