बाल दिवस के मौके पर एलएसडी मेघौल के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण,लिया महत्वपूर्ण जानकारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बाल दिवस के मौके पर गुरुवार को एलएसडी इण्टरनेशनल स्कूल मेघौल के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर, बेगूसराय का परिभ्रमण किया, जहां केविके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ राम पाल ने स्कूली बच्चों को अपने प्रशिक्षण कक्ष में कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

- Sponsored Ads-

बाल दिवस के मौके पर एलएसडी मेघौल के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण,लिया महत्वपूर्ण जानकारी 2उन्होंने प्रयोगशाला में विज्ञान से जुड़े बच्चों को विभिन्न प्रकार के मशीनों एवं उसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। केविके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ने बताया कि हमारा उदेश्य है कि स्कूल के बच्चों भी कृषि के बारे में विशेष जानकारी रखें.आजकल देख रहे हैं कि बच्चे कृषि से दूर जा रहे हैं। बच्चों के मन में कृषि की भावना जगे और ये लोग खेती के तरफ बढ़ें। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में खेती के लिए हाइटेक चीजें आयी है, जैसे मशीनें अच्छी अच्छी आयी है। बच्चों को खेतों में पानी सुलभ तरीके से पहुंचाने के बारे में जानकारी दी गयी और धान की प्रभेदों, पोषण वाटिका, पशु मॉडल के बारे में बताया।

बाल दिवस के मौके पर एलएसडी मेघौल के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण,लिया महत्वपूर्ण जानकारी 3बच्चे अपने घर जाकर अपने माता पिता व अभिभावकों को इसके बारे में जानकारी दे सकें, ताकि वेलोगों भी अच्छी तरह से खेती करने में उत्सुक हो। वहीं एल एस डी के प्राचार्य हर्षवर्धन वत्स ने बताया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं को स्कूली शिक्षा से हटके उन्हें कृषि से संबंधित जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र खोदावंदपुर अपने विद्यालय के कुछ सिनियर और चयनित बच्चों को लाया गया।एग्रीकल्चर और विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले छात्र-छात्राओं को केविके लाये और बच्चों को बीज, प्लांट समेत अन्य चीजों को दिखाया।

बाल दिवस के मौके पर एलएसडी मेघौल के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया भ्रमण,लिया महत्वपूर्ण जानकारी 2इसके अलावे बच्चों को किस समय कौन फसल लगाया जाये, उसके बारे में वैज्ञानिकों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। शिक्षक बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही देते हैं, लेकिन प्रैक्टिकल के लिये बच्चों को नजदीक में केविके ही बेहतर हो सकता है।उन्होंने बताया कि केविके में सीनियर वैज्ञानिक डॉ रामपाल के द्वारा बच्चों को कृषि के विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसलिए बाल दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को यहां पर लाया गया है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पूरे केविके परिसर का भ्रमण कर उसे विभिन्न प्रकार के फसलों व मशीनों के बारे जानकारी दी और उसके उपयोग के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article