जीविका स्टॉल पर उचित मूल्य पर नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल का उत्तम प्रबंध है – श्रवण कुमार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय/बीहट-जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखण्ड के अमरपुर के मिट्टी के लाल जेसीओ सुजीत कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करने तथा बेगूसराय जिला में विभिन्न क्षेत्रों के एकदिवसीय दौरा के दौरान राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य द्वार स्थित पत्रकार संघ बरौनी कार्यालय के सामने जीविका स्टॉल का उद्घाटन किया।

जीविका स्टॉल पर उचित मूल्य पर नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल का उत्तम प्रबंध है - श्रवण कुमार 2मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, पूर्व जीप उपाध्यक्ष नन्दलाल राय, डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार सिंह, डीपीएम जीविका अविनाश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, पीओ मनरेगा मुकेश, थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी चन्द्रकांत कुमार, बीपीएम मोनिका कुमारी ,

जीविका स्टॉल पर उचित मूल्य पर नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल का उत्तम प्रबंध है - श्रवण कुमार 3एकाउंटेंट मनरेगा पिंकी कुमारी, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र सिंह, जीविका स्टॉल के सभी जीविका दिदी सहित अन्य उपस्थित थे। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा यहां उचित मूल्य पर नाश्ता एवं पेयजल शुद्ध और ताजा तथा उत्तम प्रबंध है। यहां निर्धारित मूल्यों पर पदाधिकारी, कर्मी एवं प्रखण्ड मुख्यालय आए सभी नागरिकों के लिए यह सुलभ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article