हरनौत प्रखंड के नेहूसा गांव में बाबा चौहरमल उत्सव कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन
डीएनबी भारत डेस्क
हरनौत प्रखंड के नेहूसा गांव में बाबा चौहरमल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह निर्दलीय प्रत्याशी संजय राजेश ने शिरकत की। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार संजय राजेश ने बाबा चौहरमल मंदिर में पूजा अर्चना कर जीत की दुआ मांगी।
- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि नेहुसा में दो दिवसीय बाबा चौहरमल महोत्सव गरीबों दलित पिछड़ों और वंचितों को एकता संघर्ष एवं आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। देर रात तक भक्तों का जान से लाभ यह दर्शाता है कि हम लोगों में बाबा चौहरमल के लिए कितनी श्रद्धा और अटूट भक्ति है।
बाबा चौहरमल भर सामंती दमन के विरुद्ध विद्रोह के प्रतीक थे। मानवतावादी संदेशों को हमेशा जन-जन तक फैलने का काम किया। असुर प्रवृत्ति के लोगों से जीवन भर संघर्ष किया। शनिवार की देर रात्रि तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कई जिलों के नाटक मंडली द्वारा रेशमा चौहरमल का मंचन भी किया गया।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
