डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर मुसहरी में छापेमारी की गई। इस दौरान स्वर्गीय बालेश्वर सदा के पुत्र रुकेश सदा उर्फ रूपेश सदा के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक के थैले में रखी चार सफेद रंग की पन्नियों से कुल 8 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में भगवानपुर थाना कांड संख्या 205/26 दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट