भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन दशकों से फरार आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार एवं इश्तिहार अधिपत्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 70/96 के फरार आरोपी बनहारा गांव निवासी अजब लाल चौधरी के पुत्र हरेराम चौधरी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके ही गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन दशकों से फरार आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल 2

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इश्तिहार अधिपत्र के तहत दामोदरपुर गांव निवासी रामविलास दास के पुत्र विष्णु देवदास एवं बाबूलाल दास के पुत्र विष्णु देवदास को भी गिरफ्तार किया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई और फिर उन्हें व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।

Share This Article