भगवानपुर पुलिस ने एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ एक आरोपी को किया  गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली चंदौर बहियार पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान  एक बाइक सवार युवक को देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार । इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया  है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार युवक की पहचान मेहदौली गांव निवासी शत्रुघ्न साह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मेहदौली चंदौर बहियार पथ पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गयी  तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक गोली बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के बाइक और गोली पिस्तौल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि चलते फिरते लोगों से लुट पाट की योजना थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article