बेगूसराय के तेयाय पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ बाइक की बरामद, कारोबारी फरार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|तेयाय ओपी पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि पुलिस को चकमा देकर शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान एसआई सरोज कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में छापेमारी कर रहे थे। इसी दौरान चुरामनचक भमरा के पास पुलिस को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। पुलिस को देखते ही कारोबारी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

बेगूसराय के तेयाय पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ बाइक की बरामद, कारोबारी फरार 2तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल तथा 145 पीस फ्रूटी ऑफिसर चॉइस कंपनी का टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने बरामद शराब एवं बाइक को जब्त कर ओपी लाया है।

ओपी अध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब कारोबारी की पहचान की जा रही है तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article