डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में नीट पेपर लीक मामले और पटना में आइसा कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्र संगठन आइसा ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। आज सुबह से ही आइसा कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया ऐर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार कर रहे है। उन्होंने कहा है कि नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने देश की परीक्षा व्यवस्थापर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अनका आरोप है कि केंद्र सरकार इन मामलों पर ठोस कार्रवाई करने के बजाय छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास करक रही है। उन्होंने कहा कि पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आइसा कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई भी लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट