डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर। शहर के गोला रोड स्थित जामा मस्जिद स्थित वक़्फ़ नंबर 268 क़ब्रिस्तान के अंदर बाउंड्री के अंदर कब्र को खोद कर अवैध दुकान का निर्माण किया जा रहा था जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा जिला औक़ाफ़ कमेटी को दो गई। सूचना मिलते ही जिला औक़फ़ कमिटी के अध्यक्ष और और उनकी पूरी टीम हरकत में आई।

तत्पश्चात जिला औक़ाफ़ कमेटी के अध्यक्ष तथा जदयू नेता तारिक रहमान बॉबी ने इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इसकी लिखित सूचना दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप करते हुए अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग की। जिला औक़ाफ़ कमिटी के अध्यक्ष की अनुरोध पर अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट बहाल करते हुए पुलिस बल भेज कर तत्क्षण कार्य रुकवा दिया साथ ही वक्फ बोर्ड की इजाजत के बिना किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने का आदेश दिया।
जिला औक़ाफ़ कमिटी के इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए इसके लिए जिला औक़ाफ़ कमेटी के अध्यक्ष तारिक रहमान और जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन ने तत्परता दिखाई जिससे विवाद टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट