नालंदा के पंचाने नदी उफान पर: सोहसराय के छिलका पर तेज बहाव के चलते आवागमन बंद, बैरिकेडिंग तोड़ नहा रहा बालक बहा; बाल-बाल बची जान

DNB Bharat Desk

पंचाने नदी में उफान आने के बाद सोहसराय थाना क्षेत्र के अड्डा पर बने छिलका के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी का बहाव हो रहा है। पानी की तेज धार को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छिलका पर आवागमन पर रोक लगा दी है और दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके बावजूद स्थानीय लोग लापरवाही बरतते हुए पानी की तेज धार के बीच नहाते नजर आए।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान एक बालक तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बहने लगा। हालांकि, समय रहते उसे बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। पंचाने नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बैरिकेडिंग के बावजूद नदी के तेज बहाव के पास न जाएं और बच्चों को भी पानी के आसपास जाने से रोकें। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।अगर इसी तरह से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई तो लोगों के घरों तक पानी पहुंच सकता है।

नालंदा के पंचाने नदी उफान पर: सोहसराय के छिलका पर तेज बहाव के चलते आवागमन बंद, बैरिकेडिंग तोड़ नहा रहा बालक बहा; बाल-बाल बची जान 2लोगो को बस इसी बात की चिंता है कही पचाने नदी ने रौद्र रूप लिया तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जैसे हर साल झेलना पड़ता है।वही मंत्री श्रवण कुमार लगातार नदियों के बढ़ते जलस्तर को किसानों के लिए वरदान बताया है।पेयजल का संकट भी दूर होगा।

नालंदा के पंचाने नदी उफान पर: सोहसराय के छिलका पर तेज बहाव के चलते आवागमन बंद, बैरिकेडिंग तोड़ नहा रहा बालक बहा; बाल-बाल बची जान 3

कुछ जगहों पर क्षति पहुंची है जिसको लेकर जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग कार्य कर रहा है।नालन्दा के अस्थावां में दो जगहों पर तटबंध का कटाव हुआ है जिसका मरम्त्ती का काम चल रहा है। प्रशासन लगातार मेकिंग के सहारे लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील कर रही है।

Share This Article