स्कूल व  कॉलेज एवं  दो रेलवे स्टेशन जाने का मार्ग जर्जर, उद्धारक का इंतजार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखंड क्षेत्र के नगर परिषद बीहट वार्ड नंबर एक मालती अवध त्तिरहुत रोड से राजवाड़ा की ओर जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़क अति जर्जर स्थिति में होने के कारण आम लोगों सहित वाहनों के आवागमन में काफी फजीहत होती है।

इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद राजाराम पासवान, दीपक कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा के विवेक कुमार, मनोज कुमार,सुबोध राय, नवल सिंह,सुनील कुमार ,प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने बताया की यह एक महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग है जो राजवाड़ा उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन, बरौनी रेलवे स्टेशन, एपीएसएम कॉलेज बरौनी, आरकेसी हाई स्कूल फुलवरिया बरौनी, रेलवे कॉलोनी को जोड़ता है।

स्कूल व  कॉलेज एवं  दो रेलवे स्टेशन जाने का मार्ग जर्जर, उद्धारक का इंतजार 2वहीं पिपरा देवस, असुरारी, बाबा स्थान,पकठौल आदि दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राओं के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है। स्थिति यह है कि सड़क जर्जर होने से आम लोगों के आवागमन में काफी कठिनाई होने के साथ-साथ वाहनों के आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से निजात दिलाने के लिए लोगों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारीयों से शीघ्र सड़क मरम्मत करवाने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article