मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के ग्रामीणों ने मुहाने नदी पर पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की दी चेतवानी, चचरी पुल के सहारे आते जाते है ग्रामीण

DNB Bharat Desk

 

चंडी प्रखंड के तुलसीगढ़ पंचायत का महमदपुर गांव ग्रामीणों ने दी चेतावनी

डीएनबी भारत डेस्क

विकास की गाथा लिखने वाले नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में विकास की राह में अनेक बाधाएं हैं। चंडी प्रखंड के तुलसीगढ़ पंचायत का महमदपुर गांव इसका जीता जागता उदाहरण है। पिछले 10 सालों से ग्रामीण ‘मुहाने नदी’ पर पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के ग्रामीणों ने मुहाने नदी पर पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की दी चेतवानी, चचरी पुल के सहारे आते जाते है ग्रामीण 2 इस बार भी लोकसभा चुनाव 2024 में ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है। महमदपुर गांव तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज से 6 किलोमीटर और नरसंडा एनएच से 5 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के ग्रामीणों ने मुहाने नदी पर पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की दी चेतवानी, चचरी पुल के सहारे आते जाते है ग्रामीण 3स्कूल, अस्पताल, बैंक जैसे ज़रूरी स्थानों तक जाने के लिए उन्हें 8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।अगर ‘मुहाने नदी’ पर पुल बन जाए तो जलालपुर, रैठा, कोरूत, ढकनीय, मुबारकपुर समेत आसपास के आधे दर्जन गांवों के लोगों को तुलसीगढ़ जाने के लिए केवल 1 किलोमीटर का रास्ता तय करना होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के ग्रामीणों ने मुहाने नदी पर पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की दी चेतवानी, चचरी पुल के सहारे आते जाते है ग्रामीण 4इस समय ग्रामीण 15 साल पहले श्रमदान से बनाए गए चचरी पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन ने पुल निर्माण की पहल की, लेकिन ये सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे इस बार भी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article