नालंदा: अस्थावां प्रखंड में नए पैक्स सदस्य बनने को लेकर दर्जनों आवदेक सहकारिता कार्यालय के लगा रहे है चक्कर

DNB Bharat Desk

 

पैक्स अध्यक्ष और विभाग पर लगाया मिली भगत करने का आरोप

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाबजूद आवेदनकर्ताओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष किसानों को उनका हक देना नहीं चाहते हैं। यही वजह है की अस्थावां प्रखंड के 28 आवेदनकर्ताओं को नया पैक्स सदस्य बनने में अड़चन लगाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

यही वजह है की जिला सहकारिता कार्यालय में आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन समस्याओं का निपटारा नहीं हो रहा है। अस्थावां प्रखंड के मुर्गियाचक पंचायत के पैक्स से जुड़े किसानों की शिकायत है कि उन्हें पैक्स सदस्य नहीं बनाया जा रहा है। जानबूझकर सदस्यता आवेदन को रद्द किया जा रहा है और त्रुटि का कारण भी बताया नहीं जा रहा। आवेदन कर्ताओं ने बताया कि नियमानुसार पैक्स का सदस्य बनने के लिए आवदेन को 15 दिनों के अंदर पैक्स अध्यक्ष के द्वारा अस्वीकृत किया जाता है तो आवेदक अपील कर सकते है।

नालंदा: अस्थावां प्रखंड में नए पैक्स सदस्य बनने को लेकर दर्जनों आवदेक सहकारिता कार्यालय के लगा रहे है चक्कर 2 अपील में तारीख निर्धारित करने के लिए अभी तक 5 बार से ज्यादा ऑफिस का चक्कर लगा चूकें हैं बावजूद अभी तक पैक्स सदस्य बनाने के लिए टालमटोल किया जा रहा है। इसमें सभी लोगों की मिलीभगत है। किसान नियमानुसार पैक्स सदस्य बनाने की मांग कर रहें हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article