बीहट वार्ड संख्या- सात में पानी को लेकर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पीएचडी विभाग के पंप हाउस से नप बीहट वार्ड संख्या- सात बरौनी थाना के पीछे सदा टोला असुरारी में पानी की सप्लाई की जाती थी। प्रचंड गर्मी में विगत तीन दिनों से पानी सप्लाई बंद हो जाने के कारण गुरुवार को उपभोक्ताओं ने अवध तिरहुत सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सदा टोला या उसके आसपास में एक भी चापाकल नहीं है।

बीहट वार्ड संख्या- सात में पानी को लेकर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम 2आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से हम सभी पानी के लिए तरस रहे हैं। पीएचडी विभाग के अधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आजिज होकर बच्चे महिला बाल्टी लेकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने लगें हैं।सड़क जाम की सूचना पाते ही बरौनी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया। जानकारी अनुसार पीएचडी विभाग के पंप हाउस आपरेटर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

बीहट वार्ड संख्या- सात में पानी को लेकर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम 3जिसके बाद हमारे द्वारा विभाग को कई बार सूचना दी गई। भूखमरी की स्थिति आने के बाद आजिज होकर विभाग को सूचना देकर पंप का संचालन बंद कर दिया।जिस वजह से यह स्थिति बनी है। पीएचडी विभाग की लापरवाही से घटना घटित हुई है। मौके पर उमा देवी, रेखा देवी, बबिता देवी, घुघनी देवी, अनरसा देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article