डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह गश्ती के दौरान सूर्यपुरा नटबाबा स्थान स्थित वीरपुर–संजात मुख्य पथ पर की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ खंजापुर वार्ड संख्या-12 निवासी 21 वर्षीय नीतीश कुमार, पिता नन्नू बाबू साहनी के रूप में हुई है। वह अपनी नीले रंग की स्कूटी (नंबर BR09BB0394) के अगले हिस्से में करीब 80 लीटर देसी शराब लादकर ले जा रहा था। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब बरामद होने पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब एवं स्कूटी को जब्त कर लिया है।
थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट