बेगूसराय में सड़क किनारे पार्किंग कर रहे लोगों के खिलाफ अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर की गयी कार्रवाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अगर अवैध तरीके से सड़क किनारे पार्किंग करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा अवैध तरीके से पार्किंग कर रहे हैं लोगों के ऊपर करवाई होना शुरू हो गया। इसी कड़ी में एक बार फिर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा अवैध तरीके से सड़क किनारे पार्किंग कर रहे लोगों के खिलाफ अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। यह अतिक्रमण मुक्त अभियान ट्रैफिक चौक से लेकर कचहरी रोड तक जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क किनारे पार्किंग कर रहे लोगों के खिलाफ अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर की गयी कार्रवाई 2वही जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा चलाई गई अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत दुकानदारों एवं लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पदाधिकारी ने बताया है कि लगातार बेगूसराय में जाम की समस्या बनी रहती थी और लोगों के द्वारा सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकान एवं लगाकर रखे जाते थे जिसके कारण से जाम की समस्या बनी रहती थी और इस जाम से लोग लगातार परेशान होते रहते थे।

बेगूसराय में सड़क किनारे पार्किंग कर रहे लोगों के खिलाफ अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर की गयी कार्रवाई 3इसी के तहत जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया है कि अवैध तरीके से पार्किंग जो बना कर रखे है और सड़क किनारे दुकान बनाकर रखे हैं। उसके ऊपर 2500 सौ रुपए का भी फाइन भी काटा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि अतिक्रमण अभियान के तहत जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगा।

024

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article