बेगूसराय: मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षा 2025-26 की तैयारी के लिए क्रैश कोर्स की घोषणा!

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मैट्रिक एवं इंटर बोर्ड परीक्षा 2025-26 की तैयारी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्रैश कोर्स की सुविधा के बारे में बताया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले सभी  विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

- Sponsored Ads-

क्रैश कोर्स का संचालन शहर के बी.पी. +2 स्कूल तथा बी.एस.एस. कॉलेजिएट +2 स्कूल में किया जाएगा, जहाँ अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रमुख विषयों की कक्षाएँ संचालित होंगी। इसके लिए जिले के अनुभवी विज्ञान एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया गया है, जो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के अनुरूप सुदृढ़ तैयारी कराएगी।

बेगूसराय: मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षा 2025-26 की तैयारी के लिए क्रैश कोर्स की घोषणा! 2इस कार्यक्रम का लक्ष्य विद्यार्थियों को अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि बोर्ड परीक्षा में जिले का परिणाम और बेहतर हो सके। विद्यालयों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएँ की जाएंगी और कक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।साथ ही, क्रैश कोर्स के दौरान विद्यार्थियों की तैयारी किस प्रकार होगी, इसके लिए विषयवार विस्तृत कार्य-योजना भी तैयार की गई है, जो इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि यह पहल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी और जिले के शैक्षणिक परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार लाने में सहायक बनेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article