बेगूसराय: 2019 चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कन्हैया कुमार को मिली जमानत, कोर्ट परिसर से सरकार पर बोला जोरदार हमला

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज बेगूसराय व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां अदालत ने उन्हें 10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी। 

जमानत मिलने के बाद कन्हैया कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया और कहा कि किसी सरकारी भवन पर उनके नाम का पोस्टर किसी और ने चिपकाया था, लेकिन मामला उन पर दर्ज कर दिया गया। वहीं कोर्ट परिसर से निकलते ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव, बिहार में बढ़ते अपराध और राम मंदिर में कथित चोरी के मुद्दे पर भी सरकार पर जमकर हमला बोला।आपको बताते चले कि बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में सोमवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में पेश हुए।

बेगूसराय: 2019 चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कन्हैया कुमार को मिली जमानत, कोर्ट परिसर से सरकार पर बोला जोरदार हमला 2 यह मामला सब जज प्रथम सह अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक चंद्र वर्मा की अदालत में चल रहा था। सुनवाई के बाद अदालत ने 10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी।जमानत मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कन्हैया कुमार ने कहा कि वह एक सामान्य नागरिक हैं और कानून का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी सरकारी भवन पर उनके नाम का पोस्टर किसी अन्य व्यक्ति ने चिपका दिया था, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत से न्याय मिला है।

आचार संहिता उल्लंघन के सवाल पर कन्हैया कुमार ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग रोज संविधान और नियमों का उल्लंघन करते हैं, लेकिन कार्रवाई केवल विपक्ष के नेताओं पर होती है। उन्होंने इसे राजनीतिक जीवन का हिस्सा बताते हुए कहा कि अंततः उन्हें न्यायालय से न्याय मिला।

बेगूसराय: 2019 चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कन्हैया कुमार को मिली जमानत, कोर्ट परिसर से सरकार पर बोला जोरदार हमला 3बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव निष्पक्ष होगा और इस बार वहां की जनता बदलाव का फैसला करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जिस प्रतिनिधि को चुनती है, उसे क्षेत्र की सेवा करनी चाहिए।वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कन्हैया कुमार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

 उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और लगभग हर दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं।

राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चूंकि मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ है, इसलिए इस मामले की जांच भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए।वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव स्थित एक सरकारी भवन पर चुनावी पोस्टर लगाए जाने से जुड़ा है।

 इस मामले में बछवारा थाना कांड संख्या-73/2019 दर्ज किया गया था, जिसमें आईपीसी की धारा 188, 171(एच) और बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3(3) के तहत केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में सोमवार को कन्हैया कुमार अदालत पहुंचे और उन्हें जमानत मिल गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article