वीरपुर अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के दो पुराने मामले आपसी समझौते से निष्पादित

DNB Bharat Desk

विभागीय आदेश के आलोक में अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में लंबित पड़े भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई और दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया गया।

- Sponsored Ads-

जनता दरबार के दौरान कुल चार मामलों पर मुख्य रूप से विचार-विमर्श हुआ। इनमें से दो नए मामले सुनवाई के लिए सामने आए, जिन्हें संबंधित कागजातों की जांच के लिए आगे की प्रक्रिया में रखा गया है। वहीं, पहले से चले आ रहे दो पुराने मामलों को दोनों पक्षों के फरियादियों, स्थानीय गवाहों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरी तरह से सुलझा लिया गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इन मामलों का निष्पादित कराया, जिससे वर्षों से चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण अंत हुआ।

वीरपुर अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के दो पुराने मामले आपसी समझौते से निष्पादित 2मौके पर दर्जनों की संख्या में दूर-दराज से पहुंचे फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर मौजूद रहे। अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने जनता दरबार में आए सभी लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित राजस्व कर्मचारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के भूमि से जुड़े मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान करना है, ताकि लोगों को अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें। जनता दरबार के सफल आयोजन से क्षेत्र के लोगों में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

Share This Article